मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोन और अरबाज खान आगामी रोमांटिक फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे।
सनी लियोन कच्छ के रण में अरबाज के साथ अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
वह रियलिटी शो ‘स्पिलट्सविला 9’ में भी दिखाई देंगी।
सनी ने इसकी पुष्टि करते हुए आईएएनएस से कहा, “मैं अरबाज खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”
राजीव वालिया निर्देशित फिल्म की शूटिंग कच्छ में 25 दिन के शेड्यूल में होगी। इसके अलावा विदेश में भी इसकी शूटिंग होगी।
एक सूत्र ने कहा, “अरबाज ने फिल्म के लिए पहले ही हामी भर दी है। सनी ने जब फिल्म की पटकथा सुनी, तो उन्होंने तुरंत हां कर दिया।”
एजेंसी




