Uncategorized

उद्यमी महेश पोद्दार ने बीजेपी प्रत्‍याशी के तौर पर राज्‍यसभा के लिए पर्चा भरा

रांची: झारखंड के जानेमाने उद्योगपति और समाजसेवी महेश पोद्दार ने मंगलवार को रांची में राज्‍य सभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। झारखंड से राज्‍य सभा के दो सीटों का चुनाव हो रहा है। पोद्दार यहां भाजपा की ओर से प्रत्‍याशी बनाये गए हैं। इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी भाजपा ने झारखंड से ही मैदान में उतारा है। नकवी का जीतना तय माना जा रहा है। पोद्दार के लिए भाजपा को मशक्‍कत करनी होगी। वैसे पोद्दार एक साफ सुथरे चरित्र के व्‍यक्ति रहे हैं। झारखंड में चेम्‍बर के कई बार अध्‍यक्ष रह चुके हैं। भाजपा में कोषाध्‍यक्ष रहते हुए भी पोद्दार को अन्‍य दलों के साथ अच्‍छे संबंध रहे हैं। खास कर झारखंड के हित के मामलों में वह बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा लेते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button