JharkhandLead NewsRanchi

20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समितिः मंत्रियों को मिली जिम्मेवारी

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगा दी है. इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कैबिनेट मंत्रियों को जिलावार 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

अब यह मंत्री इन जिलों के विकास कार्यों की सतत निगरानी रखने का काम करेंगे. एक-एक मंत्रियों को दो से तीन जिलों का प्रभारी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड : अवर उत्पाद निरीक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया से साक्षात्कार हटा, ऊंचाई की सीमा भी घटी

मंत्रियों को मिला इन जिलों का प्रभार

1. साहिबगंज/गोड्डा/बोकारो-आलमगीर आलम
2. खूंटी /सिमडेगा/ गुमला-रामेश्वर उरांव
3 . दुमका/ देवघर/ जामताड़ा-चंपई सोरेन
4. पाकुड़ /पलामू /लातेहार-जोबा मांझी
5. रामगढ़/ लोहरदगा /हजारीबाग-सत्यानंद भोक्ता
6. धनबाद/ सरायकेला-खरसावां-बन्ना गुप्ता
7. गढ़वा /पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)-बादल पत्रलेख
8. चतरा /पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)-मिथिलेश कुमार ठाकुर
9. कोडरमा/ गिरिडीह-हाफिजुल हसन
10. रांची-जगन्नाथ महतो

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी ममता बनर्जी के तीसरे मोर्चे की राजनीति पर लगा ग्रहण

Related Articles

Back to top button