JharkhandSports

1st हॉकी इंडिया जूनियर महिला और सब जूनियर पुरुष इंटर जोन चैंपियनशिप: उत्तरी क्षेत्र और साईं शक्ति टीम बनी विनर

Ranchi: 01 से 07 सितंबर तक हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में मरांग गोमके जयपाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित 1st हॉकी इंडिया जूनियर महिला और सब जूनियर पुरुष इंटर जोन चैंपियनशिप 2024 का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुशांत गौरव (निदेशक, उद्योग, झारखण्ड) रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज किशोर खाखा (संयुक्त सचिव-सह संयुक्त निदेशक खेल), शिवेन्द्र दुबे (कोषाध्यक्ष, झारखण्ड ओलम्पिक संघ) रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर बिजय शंकर सिंह (महासचिव), रजनीश कुमार (सी.ई.ओ- हॉकी झारखंड), असरिता लकड़ा (कोषाध्यक्ष), हॉकी झारखंड के माइकल लाल, धर्मेंद्र सिंह, रणधीर कुमार और अन्य ने किया. प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में उत्तरी क्षेत्र की टीम विजेता बनी. पूर्वी क्षेत्र की टीम उपविजेता और साईं अकादमी की टीम तृतीय स्थान पर रही.

महिला वर्ग में साईं शक्ति की टीम विजेता रही जबकि पूर्वी क्षेत्र उपविजेता और पश्चिम क्षेत्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया.

इस मौके पर अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चिंगलिंगसाना सिंह, ओलंपियन अर्जुन अवार्डी सुभद्रा प्रधान, असुंता लकड़ा (पूर्व कप्तान, भारतीय महिला हॉकी टीम), लीलिमा मिंज (ओलंपियन), विश्वासी पूर्ति, पुष्पा टोपनो, कान्ति बी लकड़ा, फूलमणि सोया, सईना किसपोट्टा, बीरेंद्र लकड़ा, पुष्पा प्रधान, सुषमा किरण मिंज भी उपस्थित रहीं.

फाइनल मैच से पहले सुबह में दोनों वर्गों के तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेले गए. शाम में दोनों वर्गों के फाइनल मैच हुए.

यह रहे बेहतरीन प्लेयर्स

जूनियर महिला ग्रुप:

पश्चिम क्षेत्र और साईं बल के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेले गए। इसमें पश्चिम क्षेत्र ने साईं बल को 03 – 01 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. मैच में वीमेन ऑफ़ द मैच पश्चिम क्षेत्र की पलक गुप्ता रही.

पूर्वी क्षेत्र और साईं शक्ति के बीच फाइनल मुकाबला के मैच खेले गए जिसमें साईं शक्ति ने पूर्वी क्षेत्र को 03– 00 से पराजित कर चैंपियन बानने का गौरव प्राप्त किया। इस मैच में वीमेन ऑफ़ द मैच साईं शक्ति की काजल रही.

सब-जूनियर पुरुष ग्रुप:

पश्चिम क्षेत्र और साईं अकादमी के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेले गए। इसमें साईं अकादमी ने पश्चिम क्षेत्र को 02- 01 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच साईं अकादमी के ब्रिजेश्वर प्रसाद रहे.

पूर्वी क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र के बीच फाइनल मुकाबला मैच खेला गया. इसमें उत्तरी क्षेत्र ने पूर्वी क्षेत्र को 03 – 01 से पराजित कर चैंपियन बानने का गौरव प्राप्त किया. इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच उत्तरी क्षेत्र के प्रह्लाद राजभर रहे.

Related Articles

Back to top button