JharkhandLohardagaTOP SLIDER

लोहरदगा में नक्स‍लियों का तांडव, पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी की गोली मारकर की हत्या

गढ़वा जिले के नगरउंटारी का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक

Lohardaga: जिले के पेशरार प्रखंड में पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी विक्की गुप्ता की नक्सरलियों ने गोली मार हत्या: कर दी. घटना 17 नवंबर रात की है. विक्कीप संवेदक विकास गुप्ता का फुफेरा भाई था. वह नगरउंटारी का रहने वाला बताया जा रहा है. पिछले वर्ष भी सड़क निर्माण कार्य करा रहे तीन लोगों को नक्सलियों ने जमकर पीटा था. उस वक्तह मुंशी विक्की गुप्ता् के हाथ पैर तोड़ दिये थे.

इसे भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल : ममता के विधायकों के बगावती स्वर …क्या हमें राजनीति प्रशांत किशोर से सीखनी पड़ेगी?

पोकलेन, मशीन और ट्रैक्टर को आग के हवाले

ऐसा लग रहा है कि इस बार उग्रवादियों ने किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी. सीधे पोकलेन और मशीन ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. साथ ही, मुंशी विक्की को कार्य स्थल से 20 मीटर की दूरी में ले जाकर गोली मार दी. उसकी घटना स्थरल पर ही मौत हो गई. नक्समलियों ने घटनास्थल पर पत्थर में लपेट कर पर्चा छोड़ा है. नक्स.लियों ने एक ट्रैक्टर को बम से उड़ा दिया, जिसकी आवाज से पूरा पेशरार क्षेत्र दहल गया.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में रार थम नहीं रही… सोनिया-राहुल पर सवाल उठाना सिब्बल को पड़ा भारी, हाईकमान  समर्थक नेताओं का बरसना जारी

ओनेगड़ा नदी पर ढ़ाई करोड़ की लागत से बन रहा है पुल

जानकारी हो कि पेशरार थाना क्षेत्र से एक किलोमीटर की दूरी पर ओनेगड़ा नदी में ढ़ाई करोड़ की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है. मंगलवार की शाम 6 बजे नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन और एक ट्रैक्टर को फूंक दिया था. बता दें कि कंट्रक्श न कंपनी का मुंशी विक्की् गुप्ताे कल से ही लापता था. घटनास्थल में उसकी स्कूटी खड़ी पड़ी थी. उसका मोबाईल फोन भी बंद था. वहीं ऑपरेटर समेत तीन लोग जान बचाकर जंगल और गांव की ओर भागे थे.

इसे भी पढ़ें:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो युवक भेजे गये जेल

Related Articles

Back to top button