JharkhandLead NewsRanchi

झारभूमि सर्वर देर शाम चालू हुआ, मंगलवार से होंगे जमीन संबंधित काम

Ranchi : झारभूमि साइट सोमवार देर शाम को चालू कर दिया गया. मंगलवार से अब जमीन संबंधित काम शुरू हो सकेगा. सोमवार को दिनभर इस साइट ने काम नहीं किया. लोग इंतजार करते रहे लेकिन साइट चालू नहीं हो सका. झारभूमि साइट शुरू नहीं होने की वजह से जमीन संबंधी सारे काम प्रभावित हो गये. निबंधन कार्यालयों में कुछ काम नहीं हो पाया. वहीं, विभिन्न प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किये जा सके. आम लोगों के आवेदन निष्पादित नहीं किये जा सके.

इसे भी पढ़ें:स्पीकर ने अधिकारियों को जामताड़ा में व्याप्त बिजली की समस्या के निराकरण का दिया निर्देश

बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग व एनआइसी ने झारभूमि साइट के अपडेशन व इसके डाटा को स्टेट डाटा सेंटर में शिफ्ट करने के लिए अस्थायी रूप से साइट बंद किया था. इसके लिए नोटिस भी दिया गया था और 13 से 16 जनवरी तक झारभूमि साइट को बंद रखने की सूचना दी गयी थी.

यह उम्मीद जतायी जा रही थी कि 17 जनवरी से यह साइट फिर से चालू हो जायेगा. लेकिन सोमवार को दिन में यह शुरू नहीं हो सका था. हालांकि देर शाम इसे चालू कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:राज्य सरकार ने जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं किया, न रोजगार सृजन और न मॉब लिंचिंग रुकी: दीपंकर

Related Articles

Back to top button