
Ranchi : लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन प्रयासरत हैं. पहले भी कई ट्रेनों से मजदूर घर लौट चूके हैं. अब सीएम की एक ओर मेहनत रंग लायी है. मुंबई में फंसे करीब 180 प्रवासी मजदूर गुरूवार सुबह 8:15 बजे एयर एशिया के फ्लाइट से रांची पहुंचेंगे.
इन मजदूरों की घर वापसी को लेकर मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से अथक प्रयास कर रहे थे. इन्हें वापस लाने के लिए वे केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में थे. इन मजदूरों को घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री सोरेन ने कई बार गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था. प्रवासी मजदूरों को घर वापस लाने के लिए वे एक विशेष फ्लाइट चलाने की मांग कर रहे थे.
इसे भी पढ़ेंः #CoronaUpdate : हजारीबाग से 5, जमशेदपुर से 3, और चाईबासा से 1 कोरोना पॉजिटिव मिले, झारखंड का आंकड़ा 446 पहुंचा
अंडमान, लददाख सहित उत्तर- पूर्वी राज्यों में फंसे है प्रवासी मजदूर
बता दें कि देश के कुछ राज्यों में फंसे वैसे मजदूरों के लिए सीएम हेमंत सोरेन चिंता जता चूके है, जिन्हें ट्रेन या बस से घर लाना संभव नहीं है. गृह मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि इन मजदूरों के घर वापसी के लिए एक विशेष फ्लाइट चलाया जाए. सीएम ने कहा था कि अंडमान-निकोबार, उत्तर-पूर्वी राज्यों, लद्दाख में झारखंड के कई प्रवासी मजदूर फंसे है. दूर्गम इलाके को देखते हुए ही रांची तक स्पेशल फ्लाइट चलाने की अनुमति दी जाए.
इसे भी पढ़ेंः दो सप्ताह के लिए लागू हो सकता है #Lockdown5.0, इन चीजों की मिल सकती है छूट, फोकस 11 शहरों पर
प्रवासी मजदूरों के स्वरोजगार के लिए भी काम कर रही है सरकार
लॉकडाउन के दौरान घर लौटे या लौट रहे सभी जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार काम कर रहे हैं. राज्य के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में करीब 342 कम्यूनिटी किचन, दाल-भात केंद्र, हाईवे में कम्यूनिटी सेंटर खोले गये हैं. वहीं राज्य के बाहर फंसे लोगों की घर वापसी के भी हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. घर लौटे इन मजदूरों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः जून में आठ नगर निकायों का कार्यकाल हो रहा है समाप्त, चुनाव नहीं होने पर प्रशासकों की हो सकती है तैनाती




