JharkhandLead NewsRanchi

नगर निगम में व्हीलचेयर की फैसिलिटी, जरूरतमंद लोगों को स्टाफ ले जायेगा विभाग में

बेनिफिशियरी की डिटेल रजिस्टर में की जायेगी एंट्री

Ranchi : रांची नगर निगम में काम के लिए आनेवाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है. कैंपस में आनेवाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अब नयी सुविधाओं की शुरुआत की गयी है. जिसमें फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए व्हीलचेयर की शुरुआत की गयी है. एंट्रेंस गेट पर ही व्हीलचेयर के साथ स्टाफ को भी तैनात किया गया है. जिससे चलने-फिरने में लाचार लोग निगम में अपना काम आसानी से करा सकते हैं. ड्यूटी पर तैनात स्टाफ उन्हें संबंधित विभाग में पहुंचा देगा. काम पूरा होने के बाद वापस लाने की भी जिम्मेदारी उसी की है.

हेल्प डेस्क से मिलेगी जानकारी

नयी बिल्डिंग में विभागों का बंटवारा अलग-अलग फ्लोर पर कर दिया गया है. लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को यहां-वहां चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. अब नगर निगम में एक हेल्पलाइन डेस्क की शुरुआत की गयी है. जहां से लोग किसी भी काम के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं लोगों को हर तरह के फॉर्म भी उसी काउंटर से उपलब्ध हो जायेंगे. वहीं जानकारी मिल जाने से उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जायेगा. इसके अलावा किस काम के लिए कौन सा डॉक्यूमेंट चाहिए यह भी पता चल जायेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में हुई घोषणा, जानिए कब होंगे पंचायत चुनाव

Related Articles

Back to top button