JharkhandLead NewsRanchi

147 एकड़ जमीन बंगाल पावर डेवलपमेंट को कोल ब्लॉक के लिए आवंटित

Ranchi : साहेबगंज के बरहरवा एवं राजमहल के मौजा मयुरकोला, तीन पहाड़ एवं गुनिहारी के विभिन्न मौजा में 147.37 एकड़ जमीन बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पचुवाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक के लिए आवंटित कर दी गयी है. राजस्व एवं निबंधन भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में क्षतिपूरक वनरोपण के नियमों के तहत गैरमजरुआ खास, पहाड़ एवं नाला भूमि को बंगाल की कंपनी को देने की मंजूरी दी है. वन एवं पर्यावरण विभाग को भी क्षतिपूरक वनरोपण कराने के लिए सशुल्क हस्तांतरण किया गया है. पूरी भूमि को 88.37 करोड़ की लागत से हस्तांतरित किया गया है.

इसे भी पढ़ें:महिला क्रिकेट में विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज ने लिया संन्यास

विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि अगर जिस काम के लिए जमीन दी गयी है और वह काम नहीं हुआ तो जमीन वापस होगी.

राशि की भी वसूली की जायेगी. वहीं, अधियाचित जमीन पर जिला प्रशासन भूमि उपलब्ध नहीं कराता है तो पदाधिकारियों, कर्मियों पर भी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट ने NIA एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से 6 सप्ताह में मांगा जवाब

Related Articles

Back to top button