Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह पुलिस ने दो पशु तस्करों को दबोचा, चार भागे

Giridih: गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के नूरांगो के जीतपुर गांव में मवेशी चुराते दो तस्कर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जबकि चार भागने में सफल रहे. गिरफ्त में आए दोनों तस्करों की ग्रामीणों ने जमकर पीटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों ने उस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया जिसपर मवेशियों को ढोया जा रहा था. गिरफ्तार अपराधियों में हरियाणा के नुहू जिला निवासी खान मोहम्मद और मो. सलीम शामिल हैं. वहीं चार मवेशी तस्कर फरार होने में सफल रहे. जिसमें हरियाणा के ही जाहिद खान, हसी मोहम्मद, इमरान खान और शौकत अली शामिल है.

ग्रामीणों के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस के मौजदूगी में खान मोहम्मद और सलीम ने कबूला कि हरियाणा के छह लोग मवेशी तस्करों के गिरोह से जुड़े हैं. जिसका सरगना जाहिद खान है. पूछताछ के दौरान दोनों मवेशी तस्करों ने यह भी बताया कि नूरांगो और भंडारो गांव निवासी बनवारी राम और रामजी यादव के घर से दो दिनों के भीतर चार मवेशियों की चोरी की थी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट ने NIA एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से 6 सप्ताह में मांगा जवाब

वहीं मंगलवार की देर शाम जब नूरांगो गांव निवासी बच्चू यादव के घर से छह आरोपी मवेशियों की चोरी कर रहे थे. चोरी किए जाने के क्रम में चार आरोपी फरार होने में सफल रहे.

जबकि दो आरोपी खान मोहम्मद और मो. सलीम को ग्रामीणों ने दबोचा. दबोचने के साथ ही दोनों की जमकर पीटाई किया. इस दौरान दोनों तस्कर जिस मालवाहक वाहन से मवेशियों को लेकर फरार होने का प्रयास कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें:रांची के ग्रामीण इलाके में सक्रिय पीएलएफआई का एरिया कमांडर कुंवर उरांव गिरफ्तार

उस वाहन में आग लगा दिया. ग्रामीणों ने दोनों को एक पेड़ से पूरी रात बांधे रखा. जबकि दूसरे दिन बुधवार की सुबह जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची.

दोनों आरोपियों ने बताया कि पूरा गिरोह एक प्लानिंग के तहत डुमरी के अलग-अलग इलाकों से मवेशियों की चोरी करता है. और चोरी किए गए मवेशियों को गिरिडीह के रास्ते बंगाल के कई जिलों के कसाई खाना भेजकर मोटी रकम कमाता है. इसमें कुछ मवेशियों की चोरी गिरोह गिरिडीह के कसाई खाने में भी मवेशियों की आपूर्ति करता है.

इसे भी पढ़ें:महिला क्रिकेट में विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज ने लिया संन्यास

Related Articles

Back to top button