National

140 दिन बाद पाक ने भारत के लिए खोला एयरस्पेस, बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद किया था बंद

New Delhi : पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है. यह एयरस्पेस बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद से बंद था.

वहीं पाक सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से एक नोटिस जारी किया गया और कहा गया कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान एयरस्पेस को सभी प्रकार के नागरिक यातायात के लिए खोल दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः क्या शिवपुर रेलवे साइडिंग चालू कराने में टीपीसी के अर्जुन गंझू का हाथ है

26 फरवरी के बाद बंद किया था एयरस्पेस

गौरतलब है कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद कर रखा है. पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकानों पर किये गये भारतीय वायु सेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाईक्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था. जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण भारतीय उड़ानों के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःमां अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड पर क्यों मेहरबान है चतरा व हजारीबाग जिला प्रशासन

एयर इंडिया को रातह मिलने की उम्मीद

वहीं पाकिस्तान के इस कदम से एयर इंडिया को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण एयरइंडिया को 491 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है.

पाकिस्तान के प्रतिबंध के बाद सभी यात्री उड़ानों को भारत के वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया था. इस वजह से नई दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमानों की उड़ान की अवधि बढ़ जाने की वजह से एयर एंडिया को अतिरिक्त ईंधन की खपत व कर्मचारियों पर होने वाले खर्च में बढ़ोतरी साथ ही उड़ानों में कमी आने से रोजाना छह करोड़ रुपये का नुकसान बर्दाश्त करना पड़ रहा था.

इसे भी पढ़ेंःना रैयतों को दिया मुआवजा, ना लिया लाइसेंस और शुरू हो गया चतरा शिवपुर रेलवे साइडिंग

Related Articles

Back to top button