JamshedpurJharkhand

Jamshedpur Politics: व‍िधायक सरयू राय ने अपने चुनाव क्षेत्र में घूमकर जानीं समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन

Jamshedpur: कोल्हान की सबसे बड़ी बस्ती बिरसानगर में गर्मी की दस्तक के साथ विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. खासकर बिजली और पानी को लेकर क्षेत्रवासियों को हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस वर्ष ऐसी किसी भी तरह की परेशानी से क्षेत्रवासियों को जूझना ना पड़े, इसको लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने क्षेत्र का दौरा किया. खासकर उन्होंने बिरसानगर जोन नंबर-3 और जोन नंबर 3-बी में जाकर लोगों की परेशानियां जानीं.

यहां लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के पोल जर्जर हैं. जनसंख्या के अनुसार ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने के कारण लो वोल्‍टेज व ब‍िजली कटौती की समस्या के साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है. उन्होंने यह भी शिकायत की कि क्षेत्र में एक सरकारी तालाब हुआ करता था, जिसे कुछ भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है. इसे मुक्त करा कर एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को विभिन्न समारोह आयोजित करने में सुविधा हो. इस पर विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और बिजली विभाग से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें-World Theater Day: कंगना रनौत ने भाया थिएटर ली थी बॉलीवुड में इंट्री, जानिए इन युवा कलाकारों का सफर

Related Articles

Back to top button