JharkhandRanchiTODAY'S NW TOP NEWS

मुख्यमंत्री को हेमंत सोरेन का जवाब, ‘उपचुनाव ट्रेलर था 2019 में पूरी पिक्चर दिखायेगी जनता’

Ranchi: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है. वही भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. मंगलवार को सदन की कार्यवाही जहां हंगामें की भेंट चढ़ गयी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगर उनके काम को जनता ने पसंद नहीं किया है तो जनता 2019 में उन्हें आउट कर दें. सीएम के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने पटलवार करते हुए कहा कि राज्य में हुए उप चुनावों में जनता ने मुख्यमंत्री को ट्रेलर दिखाया है. पूरी पिक्चर 2019 में आयेगी.

हेमंत का रघुवर पर वार

भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए नेता-प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि वो किसी की अनुकंपा पर जीतकर नहीं आये हैं. वही मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि, अगर जनता को उनका काम नहीं पसंद तो 2019 में आउट कर दें. इसपर चुटकी लेते हुए जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि सूबे में हुए उपचुनाव में जनता ने सीएम और बीजेपी को ट्रेलर दिखाई है, पूरी पिक्चर 2019 में दिखायेगी.

हिटलरशाही वाली सरकार- षाडंगी

वही जेएमएम विधायक कुणाल षाडंगी ने भी भूमि अधिग्रहण बिल पर एतराज जताते हुए रघुवर सरकार को हिटलरशाही वाली सरकार करार दिया. सुखाड़ जैसे गंभीर मसलों को सदन में नहीं उठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब सरकार ही जमीन लुटने का काम कर रही है, तो सुखाड़ पर चर्चा कर के क्या फायदा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button