
Ranchi: झारखण्ड में मंगलवार को 1123 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 82540 हो गया है.
नये मरीजों में रांची से 319, बोकारो से 119, चतरा से 4, देवघर से 28, धनबाद से 58, दुमका से 31, पूर्वी सिंहभूम से 209, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 8, गुमला से 7, हजारीबाग से 50, जामताड़ा से 15, खूंटी से 22, कोडरमा से 30, लातेहार से 36, लोहरदगा से 11, पलामू से 17, रामगढ़ से 17, साहेबगंज से 4, सराईकेला से 39, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 54 लोग हैं.
पिछले 24 घंटों में कोरोना से 12 लोगों की मौत भी हुई है. इस तरह कोरोना से राज्य में मरने वालों की संख्या कुल 700 हो गयी है. अब तक 69898 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात भी दी है. इस तरह राज्य में टोटल एक्टिव केस 11942 हैं.
इसे भी पढ़ें – अंधविश्वास: कोरोना के भय से ‘भौजी साड़ी प्रथा’ के जाल में फंस रहीं महिलाएं




