JharkhandLead NewsRanchi

बजट में रांची रेल मंडल के विकास के लिए मिले 1069 करोड़

Ranchi : बजट में रेलवे के विकास के लिए भी योजनाएं बनायी गयी हैं. वहीं पहले से चल रही योजनाओं को भी राशि का आवंटन किया गया है. जिससे रेलवे का तेजी से विकास हो सके और इसका लाभ ट्रेन में सफर करनेवाले पैसेंजर्स को मिले. रांची रेल मंडल में रेल विकास कार्यों के लिए बजट में इस बार विशेष प्रावधान किया गया है. जिसके तहत 1069 करोड़ 38 लाख रुपये वर्ष 2022-23 के बजट में रांची रेल मंडल में चल रहे विकास के कार्यों तथा अन्य कार्यों के लिए दिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:15 फरवरी को सीबीआइ की विशेष अदालत चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद पर सुनायेगी फैसला

एक स्टेशन एक उत्पाद की सोच

इस वर्ष का फोकस भविष्य की हर परिस्थिति के लिए भारतीय रेल को तैयार करना है. वहीं एक स्टेशन एक उत्पाद की सोच के साथ स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भर भारत के तहत सुरक्षा और क्षमता में बढ़ोतरी, किसानों के लिए नये प्रोडक्ट डेवलप करना, सार्वजनिक शहरी परिवहन और रेलवे स्टेशनों के बीच मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए सुविधा प्रदान करना, ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाना और देश व रेलवे की अगले 25 वर्षों में विकास के लिए बुनियाद रखना है.

इसे भी पढ़ें:पलमा-गुमला सेक्शनः ग्रामसभा में ग्रामीणों का आरोप, कहा- बहुत ही कम मुआवजा दिया जा रहा

वर्तमान में चल रही परियोजनाएँ

क्रम संख्याविकास कार्यअनुमानित

लागत

आवंटित राशि
01बंडामुंडा–रांची के बीच 158.50 किलोमीटर के रेल दोहरीकरण कार्य1724 करोड रुपये400 करोड रुपये
02लोधमा – पिस्का लिंक लाइन 17 किलोमीटर423 करोड़ रुपये121 करोड़ रुपये
03मूरी – बरकाकाना 58 किलोमीटर के रेल दोहरीकरण कार्य580 करोड रुपये05 करोड रुपये
04रांची मंडल में ट्रैक रिन्यूअल और रख रखाव430 करोड़ रुपये92 करोड़ रुपये
05रांची मंडल में 5 स्टेशनों पर सेंट्रलाइज पैनल39 करोड़ रुपये15 करोड़ रुपये
06रांची में टाइप II के 151, टाइप III के 8 क्वार्टरों के निर्माण22 करोड 92 लाख रुपये03 करोड रुपये
07रांची मंडल पर समपार फाटकों के स्थान पर 13 नॉरमल हाइट सबवे36 करोड़ रुपये04 करोड़ रुपये
08रांची मंडल पर सड़क ऊपरी पुल का र्निर्माण53 करोड़ रुपये02 करोड़ 10 लाख रुपये
कुल आवंटित राशि642 करोड़ 10 लाख रुपये

नई परियोजनाएँ

क्रम संख्याविकास कार्यआवंटित राशि
01पावर हाऊस चुटिया गेट पर (समपार फाटक संख्या MH 29 के स्थान पर ) सड़क ऊपरी पुल का र्निर्माण64 करोड रुपये
02गोला रोड में (समपार फाटक संख्या MB 21 के स्थान पर ) सड़क ऊपरी पुल का र्निर्माण54 करोड रुपये
03सुईसा गेट समपार फाटक संख्या CM-36 के स्थान पर सबवे का निर्माण15 करोड रुपये
04तोरांग गेट समपार फाटक संख्या CM-44 के स्थान पर सबवे का निर्माण15 करोड रुपये
05रांची मंडल में ट्रैक रिन्यूअल कार्य250 करोड रुपये
06रांची रेलवे स्टेशन पर 03 नए लिफ्ट लगाने हेतु02 करोड रुपये
07तंगर्बन्स्ली स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफ़ार्म एवं  सर्कुलटिंग एरिया का निर्माण तथा फूट ओवर ब्रिज का विस्तार02 करोड 64 लाख रुपये
08बरकीपोना स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज का निर्माण 02 करोड 64 लाख रुपये
09रांची रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी हेतु – 14 स्टेशनों पर MEA मानक के अनुसार प्लेटफ़ार्म का विस्तार एवं उत्थान, 05 स्टेशनों पर RDSO मानदंड के अनुसार प्लैटफ़ार्म शेड का निर्माण, 02 स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण22 करोड रुपये
कुल आवंटित राशि427 करोड़ 28 लाख रुपये

इसे भी पढ़ें:भाजपा सांसद निशिकांत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया

Related Articles

Back to top button