Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

15 फरवरी को सीबीआइ की विशेष अदालत चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद पर सुनायेगी फैसला

Ranchi : चारा घोटाले मामले में 15 फरवरी को फैसला सुनाया जायेगा. फैसला सीबीआइ की विशेष अदालत सुनायेगी. सजा सुनाने के लिए सीबीआइ की विशेष अदालत ने इस दौरान लालू प्रसाद यादव को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है. ऐसे में 15 फरवरी को लालू प्रसाद यादव कोर्ट में रहेंगे.

सीबीआइ कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है. कोर्ट अब मामले में सिर्फ फैसला सुनायेगी. बता दें चारा घोटाले मामले के अन्य चार मामलों में कोर्ट पहले ही लालू प्रसाद यादव को सजा दे चुकी है.

इसे भी पढ़ें:बालिका गृह कांड में सरकार का हाथ : तेज प्रताप यादव

139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी

बता दें कि चारा घोटाले मामले राज्य के बड़े घोटालों में शामिल हैं. जिसमें 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गयी थी. मामला डोरंडा कोषागार का है. वहीं, चारा घोटाले के नाम पर अन्य चार जिलों में भी अवैध निकासी की गयी. इनमें से दो मामले चाईबासा कोषागार से संबंधित हैं. एक मामला दुमका कोषागार से संबंधित है.

एक मामला देवघर कोषागार से जुड़ा है. चाईबासा कोषागार, दुमका कोषागार और देवघर कोषागार मामलों में लालू प्रसाद यादव को कुल 27 वर्षों की सजा कोर्ट ने दी है. वहीं, डोरंडा कोषागार मामले में 15 फरवरी 2022 को सजा सुनायी जायेगी.

जानकारी हो कि चार मामलों की आधी सजा लालू प्रसाद यादव पूरी कर चुके हैं. आधी सजा पूरी करने पर सीबीआइ की कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी. तब लालू कोर्ट के बाहर आये.

इसे भी पढ़ें:भाजपा सांसद निशिकांत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया

Related Articles

Back to top button