
Bhagalpur: गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल की दबंगई सामने आई है. उनके खिलाफ जमीन विवाद के आरोप में भागलपुर के जीरो माइल के बरारी मोहल्ला निवासी धनंजय यादव ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. जदयू विधायक पर आरोप है कि उन्होंने कट्टा लेकर पीड़ित की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि सोने का चेन भी छीन लिया.
इसे भी पढ़ें: Big News: नवादा में खनन टीम व पुलिसकर्मियों पर बालू माफियाओं ने किया हमला, 3 घायल, सरकारी गाड़ी को भी तोड़ा
थाने में दिए आवेदन में धनंजय यादव ने लिखा है कि उनका जमीन मौजा बरारी, अंचल- सबौर, खाता सं0-84, खसरा नं0-117 118 है. जो वजरिये रजिस्ट्री केवाला के जमीन खरीदा है एवं सुलोचना देवी एवं संजय यादव के नाम से सभी कागजात पास उपलब्ध है. सुलोचना देवी उनकी माँ है एवं जीवित है. उन्होंने लिखा है कि जमीन पर बाजबरदस्ती हरवे हथियार लेकर नापी का काम करवा रहे हैं. मौके पर पहुंच कर विरोध किया तो विधायक ने गाली गलौज करते हुए यहां से जाने के लिए कहा. नहीं जाने की कहते हुए जब और विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आए.
आरोप है कि विधायक की पिटाई से उनके अंगूठे में जख्म आया है. आवेदन में यह भी बताया है कि विधायक गले से दो भर सोने का चैन भी छीन लिया है. इतना ही विधायक के बाडीगार्ड ने कनपट्टी पर पिस्तौल सटा दिया एवं कहा कि यह जमीन लेकर रहेंगे. साथ ही धमकी दी है कि अब यहां आए तो गोली से छलनी कर देंगे. उन्होंने पुलिस ने जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में प्रति 1000 जन्म ले रहे नवजात शिशुओं में से 27 बच्चों की एक वर्ष के भीतर हो जाती है मौत




