Corona_UpdatesDhanbadJharkhand

धनबाद : स्टेशन में ट्रेन से उतर कर कई प्रवासी बिना टेस्ट कराये निकल रहे बाहर, संक्रमण का खतरा

Dhanbad : राज्य सरकार के द्वारा लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी गयी है. अब 31 मई तक राज्य में पहले की तरह लॉकडाउन रहेगा.

वही अब दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों का कोरोना टेस्ट तो अनिवार्य होगा ही साथ ही अब जो भी प्रवासी बाहर से आएंगे उन्हें 7 दिनों तक होम कोरनटाइन रहना होगा. यह राज्य सरकार की ओर से सख्त निर्देश हैं. जो जिला अधिकारियों के पास भेजा गया है.

वहीं बता दें कि अभी भी केरल, चेन्नई, दिल्ली, सहित अन्य राज्यों से आ रहे लोग या प्रवासी मजदूर कोरोना टेस्ट करवाने से बच रहे हैं. और प्लेटफार्म से पहले ही ट्रेन से उतर कर दूसरे रास्ते से भाग कर चले जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :यूपी में कोरोना कर्फ्यू की अवधि दो और दिनों के लिए बढ़ी, सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहेगा

बुधवार को भी धनबाद रेलवे स्टेशन में देखा गया कि केरल से ट्रेन आई. जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर धनबाद स्टेशन में उतरे जो पीछे के रास्ते से या ट्रेन रुकने से पहले ही उतर कर भाग गये.

जो लोग स्टेशन में उतरे उनका तो कोरोना टेस्ट हुआ. लेकिन काफी संख्या में प्रवासी मजदूर बिना टेस्ट कराए ही स्टेशन से बाहर निकल गए. यह लापरवाही ही बड़ा खतरा बनती जा रही है.

इसे भी पढ़ें :बीपीएल बच्चों के नामांकन लेने में फिसड्डी है रांची, 1028 सीट पर केवल 315 एडमिशन

यह प्रवासी मजदूर दूसरे रास्ते से स्टेशन से निकलते ही ऑटो में बैठे और अपने गंतव्य को चले गए. अब समझा जा सकता है कि एक तो ऑटो या अन्य वाहन में बैठे जिसमें और भी यात्री बैठे हुए थे.

उसके बाद घर तक गए और कितने लोगों से इनका संपर्क हुआ. अगर एक भी पॉजिटिव होगा तो कई लोगों को और पॉजिटिव कर सकता है. इसे लेकर प्रशासन को और भी सख्त होना होगा साथ ही लौट रहे प्रवासी मजदूरों को भी जागरूक होना होगा.

केरल से लौट मजदूरों ने कहा कि केरल में लॉकडाउन हो गया है. जिस कारण हम लोग लौट रहे हैं. कहा कि 3 माह पूर्व ही रोजगार के लिए केरल गए हुए थे. अब फिर से लॉकडाउन के कारण वापस लौटना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें :लातेहार: गारू अस्पताल में पांच महीने पहले लिये गये सैंपल की भी नहीं हुई जांच

Related Articles

Back to top button