Crime NewsJharkhandRanchi

गवाही देने से रोकने के लिए रोड एक्सीडेंट कराकर की गयी थी हत्या, चार गिरफ्तार

Ranchi: रांची के मांडर थाना पुलिस ने साजिश के तहत पिकअप वाहन से टक्कर मारकर की गई हत्या मामले का खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मांडर निवासी जियाउल अंसारी ,अल्ताफ अंसारी उर्फ चरकु , जिसान अंसारी और आफताब खान उर्फ सद्दाम शामिल हैं.

इनके पास से घटना को अंजाम देने वाला पिकअप वाहन नंबर और रेकी करने में इस्तेमाल मारुति ओमनी कार बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें:नक्सलियों के हाथ में अमेरिकन आर्मी के हथियार, NIA करेगी जांच

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले को लेकर मृतक रविंद्र नंद तिवारी के पुत्र विवेक कुमार तिवारी ने 27 सितंबर को थाने में लिखित आवेदन दिया था कि विशाल आनंद साहू, विकास साहू और दोनों के पिता विक्रम साहू ने साजिश रच कर मेरे पिता रविंद्र नंद तिवारी की पिकअप वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि रविंद्र नंद तिवारी का मांडर थाना में दर्ज एक पुराने मामले में 28 सितंबर को कोर्ट में गवाही होना था.

इसे भी पढ़ें:पलामू : महिला समेत तीन की मिली लाश, दोनों अधेड़ थे घर से लापता

जिसमें अभियुक्त विशाल आनंद साहू जो वर्तमान में जेल में बंद है, और उनके भाई विकास साहू ,पिता विक्रम साहू के द्वारा साजिश रच कर रविंद्र नंद तिवारी को गवाही देने से पूर्व ही हत्या करने के लिए शमीम अंसारी को पांच लाख का सुपारी देने का बात किया गया था.

शमीम अंसारी ने उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मियों से बात कर तथा मारुति और मालवाहक पिकअप वाहन को तैयार कर मुड़मा चौक के आसपास मुख्य पथ पर रविंद्र नंद तिवारी के आने-जाने की रेकी कर रहा था.

इसी क्रम में 27 सितंबर को रविंद्र नंद तिवारी अपने हीरो होंडा बाइक से पान खाने के लिए मुड़मा चौक पर आये . पान खाकर तिवारी बॉम्बे मुख्य पथ पर आगे बढ़ने लगे.

इसे भी पढ़ें:म्यूजिक डायरेक्टर एसडी बर्मन के नाम पर रखा गया था मास्टर ब्लास्टर सचिन का नाम

उसी समय गिरफ्तार अपराधियों के इशारे पर मालवाहक पिकअप वाहन के चालक सहीम अंसारी के द्वारा जानबूझकर रविंद्र नंद तिवारी के बाइक में टक्कर मार दिया गया.

जिससे रविंद्र नंद तिवारी गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गए. सड़क पर गिरने के बाद मालवाहक पिकअप वाहन का चालक रविंद्र नाथ तिवारी को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया. जिससे रविंद्र नंद तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई .

इसे भी पढ़ें:पलामू : टीएसपीसी उग्रवादियों से मिलने जा रहे महिला-पुरूष गिरफ्तार, 15 पर्चा बरामद

Related Articles

Back to top button