Crime NewsJharkhandLead NewsPalamu

पलामू : टीएसपीसी उग्रवादियों से मिलने जा रहे महिला-पुरूष गिरफ्तार, 15 पर्चा बरामद

Palamu : पलामू जिले की मनातू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के लिए प्रचार-प्रसार करने के आरोप में एक महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक बाइक और टीएसपीसी का 15 पीस पर्चा बरामद किया गया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मनातू के थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि एक महिला और एक पुरूष टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के समर्थक हैं. संगठन का प्रचार प्रसार करने हेतु टीएसपीसी संगठन के सक्रिय उग्रवादियों से मिलने ग्राम बंशी से दलदलिया जाने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें:नक्सलियों के हाथ में अमेरिकन आर्मी के हथियार, NIA करेगी जांच

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु टीम गठित कर बंसी-दलदलिया जाने वाले रास्ते में नाका लगाया गया.

इसी दौरान गुरूवार की शाम करीब 4.45 एक मोटरसाइकिल पर दो लोग, 1 पुरुष एवं 1 महिला सवार होकर दलदलिया की ओर से आते दिखे. पुलिस बल के सहयोग से दौड़ाकर गाड़ी को रोका गया.

इसे भी पढ़ें:सहायक पुलिसकर्मी पुष्पा कुल्लू की मौत की जिम्मेवार राज्य सरकार: दीपक प्रकाश

गाड़ी से उतारकर विधिवत गुप्त तलाशी लेने पर एक डब्लू कुमार सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व. मुना सिंह, ग्राम बधार, थाना कुन्दा, जिला चतरा के पैकेट से टीएसपीसी संगठन का नारा लिखा हुआ 8 पर्चा तथा महिला वंशी खुदे निवासी स्व. उपेंद्र भुइंया की पत्नी सोनी देवी (28वर्ष) के हाथ में मोड़ा हुआ 7 पीस पर्चा बरामद किया गया.

दोनों को गिरफ्तार किया गया और इस संबंध में कांड संख्या 52/2021 दिनांक 01/01/2021 धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अमेरिका पर कोरोना का बड़ा अटैक,शिकागो के स्कूल में 1,400 संक्रमित मिले

Related Articles

Back to top button