
Giridih: डीएसई पर कारवाई के बाद भी गिरिडीह में शिक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ. इसकी बानगी शुक्रवार को जिले के दो कॉलेजों में दिखा. जिले के जमुआ के लंगटा बाबा कॉलेज में बीए फर्स्ट सेमेस्टर का एग्जाम चल रहा है. जिसमें शामिल 114 छात्रों के बैठने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने बेंच और टेबल की व्यस्था कर रखी थी. लेकिन इसी कॉलेज में कुछ परिक्षार्थियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिली. स्कूल प्रबंधन की ओर से जमीन पर दरी बिछाई गई. इसके बाद बच्चों ने दरी पर बैठ कर एग्जाम दिया.
जब कॉलेज के प्रिंसिपल से जानकारी ली गई तो उन्होंने ने कहा कि विभाग से ही बेंच कम मिले थे. ऐसे ही दूसरी तस्वीर आरके महिला कॉलेज में देखने को मिला. जहां इसी तरह स्टूडेंट्स को दरी पर बैठ कर एग्जाम देना पड़ा.
इसे भी पढ़ें:आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा को ईडी ने किया गिरफ्तार




