JharkhandLead NewsRanchi

हटिया स्टेशन परिसर में एसबीआई एटीएम में लगी आग, कैश जलकर राख

Ranchi: हटिया रेलवे स्टेशन के बाहर एक एटीएम में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटे उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि दोपहर में रेलवे स्टेशन से लगे स्टेट बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. आग लगने से एटीएम मशीन भी जलकर राख हो गई. एटीएम में आग लगने की जानकारी जीआरपी को दी गई.

अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया. बताया जाता है कि कैश चेस्ट भी आग की चपेट में आ गया है. आग लगने से कई लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है. फिलहाल, बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:मानव संसाधन विभाग के सचिव से हाईकोर्ट ने पूछा, कहा- आदेश के बाद भी क्यों नहीं हुआ पुस्तकों की छपाई का भुगतान

Related Articles

Back to top button