JharkhandRanchi

डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव मेंबर चुने गये डॉ विवेक सिंह

Ranchi : डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया नयी दिल्ली के एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में चुने जाने के बाद डॉ विवेक सिंह ने हेल्थ सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह से मुलाकात की. सेक्रेटरी ने उन्हें बधाई दी और डेंटल काउंसिल की बेहतरी को लेकर कदम उठाने को कहा. साथ ही कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि यहां के डॉक्टर को राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर जगह मिली है. इस पर डॉ विवेक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य के डेंटिस्ट्स की आवाज उचित फोरम में रखेंगे.

इस बीच सोमवार को ही रिम्स में डेंटल काउंसिल के ऑफिस में उनका सम्मान किया गया. रिम्स डेंटल कॉलेज के डॉ एनएन सिंह ने कहा कि झारखंड का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय मंच पर पहली बार मिला है. इससे यहां के डेंटिस्ट्स को उम्मीद जगी है.

इसे भी पढ़ें – मानसून सत्रः रोजगार पर चर्चा से पीछे हटी सरकार, विपक्ष का जोरदार हंगामा

डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ सुशील कुमार ने कहा कि डॉ विवेक कुमार धनबाद के डेंटिस्ट हैं. 2018 में पहले झारखंड से डेंटल काउंसिल के मेंबर बने. 2019 में झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष, 2020 में इंडियन डेंटल एसोसिएशन कार्यकारी सदस्य के बाद 2021 में ऐतिहासिक जीत के साथ डेंटल काउंसिल आफ इंडिया, नयी दिल्ली के एग्जीक्यूटिव मेंबर का सफर तय किया.

उनकी इस ऐतिहासिक जीत के लिए आइडीए की ओर से सम्मान समारोह का अयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड से पहले डेंटिस्ट हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व से सभी डेंटिस्ट उत्साहित हैं और आगे भी डेंटिस्ट की आवाज उठाते रहेंगे यह उम्मीद भी है. मौके पर डॉ विशाल भगत, डॉ विवेक गुप्ता, विष्णुपति, डॉ कृष्ण कुमार के अलावा अन्य डेंटिस्ट व डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, मंगलवार को होगी चर्चा

Related Articles

Back to top button