
Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने हाल ही में केदारनाथ से जाह्नवी कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए थे, लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा होगा कि इसके लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ सकता है.
केदारनाथ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के कारण और आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करने के कारण चर्चा में रहा है.
इसे भी पढ़ें : कोहली ने बर्थडे सेलिब्रेशन में की गलती, प्लेयर्स की छूटी हंसी, DHONI ने किया इशारा, देखें VIDEO
View this post on Instagram
ट्रोलर्स ने पिता सैफ अली खान को भी घसीटा
सारा अली खान ने जब फोटो पोस्ट किया तो ये उनके लिए महज एक इंस्टाग्राम मोमेंट था, लेकिन इसने ट्रोलर्स को नकारात्मक कमेंट करने का मौका दे दिया, जिसमें उनके पिता सैफ अली खान को भी घसीटा गया.
इसे भी पढ़ें : फायरिंग-पथराव में उलियान का जयेश गिरफ्तार, बेल पर छूटते ही अविनाश ने फिर चलाई गोली
2.17 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं
ट्रोलर्स मुस्लिम होने के बावजूद सारा के मंदिर जाने से नाराज थे. उन्होंने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को नफरत भरे संदेशों से भर दिया. कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वह मूर्ति पूजा में शामिल होना चाहती हैं तो वह अपने धर्म की निंदा करें. ट्रोलर्स में से एक ने लिखा, अपना नाम बदलो .. अगर आप मुस्लिम नहीं हैं.
हालांकि, उनके प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या ने सारा को उनकी पसंद के लिए समर्थन दिया फोटो पर मिले 2.17 मिलियन लाइक्स ने दिखा दिया कि ट्रोलर्स इस बार अल्पमत में हैं.
इसे भी पढ़ें : लोक आस्था के महापर्व को लेकर सजाये जा रहे गिरिडीह के प्रमुख छठ घाट




