GiridihJharkhand

लोक आस्था के महापर्व को लेकर सजाये जा रहे गिरिडीह के प्रमुख छठ घाट

 लगातार चल रहा है सफाई अभियान

Giridih: लोकास्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. महापर्व को लेकर पर्व के पारंपरिक गीत सुनाई देने लगे है. लोगों के कानों में यही गीत अब मिश्री घोल रहे हैं.
शहर के सभी घाटों की में पूजा की व्यवस्था जोर-शोर से की जा रही है. अरगाघाट, शिवशक्ति और दीनदयाल के साथ शास्त्रीनगर घाटों में सफाई अभियान भी चल रहा है. इस दौरान मकतपुर पूजा समिति के विश्वनाथ शर्मा और सतीश साव ने बताया की सफाई अभियान दिवाली से पहले ही शुरू कर दिया गया. जेसीबी लगाकर सफाई करायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें :प्रेरकः पहली पगार मिली तो इंटरनेशनल ह़ॉकी प्लेयर संगीता ने गांव के बच्चों में बांटी हॉकी बॉल

हालांकि मकतपुर पूजा समिति के विश्वनाथ शर्मा ने ये भी कहा कि अरगाघाट का पुल काफी हद तक डैमेज हो चुका है क्योंकि पुल के पिलर के नीचे से लगातर बालू का उत्खनन किया जा रहा है. इसको लेकर डीसी और विधायक सोनू को एक मांग पत्र दिया गया लेकिन पुल को बेहतर करने की दिशा में कोई शुरुआत नहीं की गयी.

इधर शिवशक्ति घाट पूजा समिति के संजीत सिंह पप्पू ने कहा कि इस साल भी घाट की सजावट व्रतियों के लिए काफी आकर्षक होगी क्योंकि घाट पर उतरने के लिए ही बांसों का पुल बनाया जा रहा है जिससे व्रतियों को कोई परेशानी नहीं होगी. लाइट सजावट भी बेहद खास होगी.

शास्त्री नगर घाट में बड़े बड़े बोल्डरों को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है. शास्त्री नगर पूजा समिति के रंजय बरदियार ने बताया की सफाई अभियान चल रहा है. कूड़े के ढेर को हटाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : बाबा बैजनाथ सेवा संघ करेगा 5 हजार छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण

Related Articles

Back to top button