
NewDelhi : CBSE ने सोमवार को 2019 का Class 10th का रिजल्ट जारी कर दिया. इस साल कुल 91.1 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं 13 छात्रों ने 500 में 499 अंक हासिल कर टॉप किया है. टॉप 3 में कुल 97 छात्रों ने जगह बनायी है. पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट बेहतर रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इससे पहले यह संभावनाएं जताई जा रही थीं कि सीबीएसई मई के तीसरे हफ्ते में 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा. लेकिन सीबीएसई ने सभी को हैरान करते हुए कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा अचानक ही कर दी. इससे पूर्व CBSE Class 12 का रिजल्ट गुरुवार 2 मई को घोषित किया गया.
इसे भी पढ़ें रमजान में मतदान के समय में बदलाव से चुनाव आयोग का इनकार
6,000 केंद्रों पर ली गयी थी परीक्षा
बता दें कि CBSE Class 10 Board परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च के बीच देश के 6,000 केंद्रों पर देशभर में और दुनियाभर में आयोजित की गयी थी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 18,27,472 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 99.85% पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा. 99% के साथ चेऩ्नई दूसरे स्थान पर और अजमेर 95.89% के साथ तीसरे नंबर पर रहा.
पंचकूला 93.72 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर. प्रयागराज पांचवे नंबर पर 92.55 फीसदी के साथ रहा. इसके बाद भुवनेश्वर 92.32 फीसदी नंबरों के साथ छठे स्थान पर है. सातवें स्थान पर पटना है. पटना ने 91.86 फीसदी हासिल किये हैं. आठवें पर 89.04% के साथ देहरादून और नौवें स्थान पर 80.97% के साथ दिल़्ली और 70.49 फीसदी के साथ गुवाहाटी दसवें स़्थान पर है.
सीबीएसई क्लास 10 में पहले स्थान पर 13 छात्र हैं. दूसरे स्थान पर 25 और तीसरे स्थान पर 59 स्टूडेंट्स हैं. 13 छात्रों को 499 अंक मिले हैं, टॉप-3 में 97 स्टूडेंट्स शामिल हैं. इस साल, पिछले साल की तुलना में 5% ज्यादा छात्र पास हुए हैं. लेकिन साल 2017 की तुलना में इस साल का पास प्रतिशत घट गया है. 2017 में 93.06% छात्र पास हुए थे.
CBSE ने क्लास 10 रिजल्ट 2019 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर जारी किया गया है. दिल्ली के लोकल सब्सक्राइबर 011-24300699 पर कॉल कर सकते हैं और देश के भाग के सब्सक्राइबर 011 – 24300699 पर कॉल कर सकते हैं.




