
Chakradharpur : दिवंगत कमलदेव गिरी हत्याकांड की सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर गुरुवार को छठवें दिन भी चक्रधरपुर शहर के चांदमारी स्थित श्याम नारायण शौंड़िक धर्मशाला में कमलदेव के समर्थक कार्मिक अनशन पर उनके समर्थक बैठे हैं. इस दौरान दिवंगत कमलदेव गिरी के बड़े भाई उमा शंकर गिरी ने कहा कि भाई कमलदेव की हत्या हुए 26 दिन हो गया. लेकिन पुलिस की किसी भी जांच से परिवार व समर्थक संतुष्ट नहीं है. पहले पुलिस ने हत्याकांड में आठ लोग शामिल रहने की बात कही. परंतु अब धीरे-धीरे परत-दर-परत खुलता जा रहा है. प्रशासन ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कमलदेव हत्याकांड में शामिल अभिषेक कसेरा व शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा. उन्होंने कहा कि जब केस में आठ लोगों शामिल थे तो अन्य लोगों का नाम कैसे आ रहा है. साथ ही अन्य लोगों की छापेमारी भी किया जा रहा है. पुलिस दो से तीन लोगों को पकड़कर थाना में रखकर पुछताछ कर रही है. इसलिए परिवार व समर्थक का मांग है कि सरकार सीबीआई जांच करा दे. उन्होंने कहा कि कमलदेव की हत्या में एक-दो लोगों का हाथ नहीं है. इस हत्याकांड में कई लोग शामिल है. कमलदेव हत्याकांड में सतीश प्रधान को मुख्य आरोपी बताया रही है. लेकिन उसके पिछे कोई और है. इसलिए मांग करते है कि कमलदेव हत्याकांड की सीबीआई जांच करने के लिए सरकार अनुशंसा करे. छठवें दिन संजीव कुमार गिरी, गौतम राम रवि, मुकेश साव, प्रेम शंकर चौधरी, सोहन गुप्ता अनशन पर बैठे उनके समर्थन में दर्जनों लोग उपस्थित थे.




