
Tokyo: पैरालिंपिक में भारत के पैरा एथलीट और नोएडा के डीएम सुहास यथिराज ने रविवार को भारत को पहला पदक दिलाया. सुहास यतिराज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. गोल्ड मेडल मैच में फ्रांस के खिलाड़ी ने बेहद कड़े मुकाबले में सुहास को हराया. गोल्ड मेडल के लिए फ्रांस के लुकास मजूर के साथ उनका रोमांचक और तगड़ा मैच हुआ, जिसमें उन्हें 21-15, 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें : बिहार पंचायत चुनाव: ‘राज्य के सभी मतदान केंद्रों व मतगणना केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करें’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुहास को ट्विटर पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा है “सेवा और खेल का अद्भुत संगम! सुहास यतिराज ने अपने असाधारण खेल प्रदर्शन की बदौलत हमारे पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है. बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं”.
A fantastic confluence of service and sports! @dmgbnagar Suhas Yathiraj has captured the imagination of our entire nation thanks to his exceptional sporting performance. Congratulations to him on winning the Silver medal in Badminton. Best wishes to him for his future endeavours. pic.twitter.com/bFM9707VhZ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2021
इसी के साथ गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के 38 वर्षीय जिलाधिकारी (डीएम) पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी के रूप में इतिहास बना लिया. उनके इस जीत पर यूपी के मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी है.
आज टोक्यो #Paralympics में @dmgbnagar सुहास एल. वाई. ने बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारतवर्ष की खेल प्रतिभा को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित किया है।
समूचे देश को हर्षाने वाली यह अविस्मरणीय उपलब्धि अनेकानेक खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
आपको अनन्त शुभकामनाएं।
जय हिंद!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 5, 2021
बता दें कि शनिवार को सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने से पहले यहां ग्रुप चरण तीन मैच खेले हैं. ग्रुप चरण के एक मुकाबले को छोड़कर अब तक खेले तीनों मैचों में उनका प्रदर्शन दबदबा वाला रहा. बता दें कि शनिवार को दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी प्रमोद भगत ने गोल्ड जीता था. बैडमिंटन इस साल पैरालिंपिक खेलों में पदार्पण कर रहा है. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत इस तरह खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गये.
शीर्ष वरीय भारतीय और एशियाई चैंपियन भगत ने योयोगी नेशनल स्टेडियम में 45 मिनट तक चले रोमांचक फाइनल में दूसरे वरीय बेथेल को 21-14, 21-17 से मात दी. वहीं शनिवार भारत के लिए शानदार रहा. भारत ने दो स्वर्ण समेत चार मेडल जीते. दिन की शुरुआत में ही भारत की झोली में निशानेबाजी से दो पदक आये. पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में मनीष ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया. यह सिंहराज का तोक्यो पैरालिंपिक में दूसरा पदक है. वहीं बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा का गोल्ड, तो मनोज सरकार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.




