
Ranchi: गरीब बच्चों की ऑनलाइन क्लास के लिए झारखंड पुलिस की मुहिम रंग ला रही है. राज्य के हर थाने मे़ स्मार्टफोन बैंक बनाया गया है जहां लोग नए और पुराने स्मार्ट फोन जमा कर इस मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं. राज्य मे़ अब तक सैकडों फोन और लैपटॉप जमा किए जा चुके हैं. जिन्हें बच्चों के बीच बांटा जा रहा है .
इसे भी पढ़ेंः चिराग ने फिर CM नीतीश पर बोला हमला, कहा- सिर्फ पेगासस की ही जांच क्यों, सृजन घोटाले का क्यों नहीं
कोरोना काल में बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाने से ऑनलाइन पढ़ाई को तवज्जो दी जा रही है. झारखंड मे़ अधिकतर गरीब बच्चों के परिवारों में स्मार्ट फोन नहीं हैं ऐसे में गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई कर पाना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में झारखंड पुलिस की मुहिम रंग ला रही है.
राज्य के 432 थानों में स्मार्टफोन बैंक खुले हैं. अभी तक सिमडेगा में 38 स्मार्टफोन , खूंटी में 21, गोड्डा में 17, गुमला, रामगढ़ में 10-10, रांची में 23 स्मार्टफोन, बोकारो में 12, पलामू में 8 स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है. झारखंड पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वह फोन या लैपटाप थाना में बने उपकरण बैंक मे जमा करें ताकि गरीब बच्चे उसके जरिए अपना भविष्य संवार सकें.
इसे भी पढ़ेंः पंचायतों को एक्सटेंशन पर फैसला जल्द, दिसंबर में करायेंगे चुनाव: आलमगीर आलम




