RanchiSports

अंकुर सिन्हा प्रेस क्लब टीटी प्रतियोगिता के विजेता बने

Ranchi: अंकुर सिन्हा प्रणव प्रत्युष को सीधे सेटों में 11-5, 11-7 से हरा रांची प्रेस क्लब टीटी प्रतियोगिता 2021 के विजेता बने. इससे पहले अंकुर सिन्हा ने सेमीफाइनल में बृजेश दुबे को 11-5, 11-6 से और प्रणव प्रत्युष ने रोमांचक मुकाबले में सुनील कुमार को 11-6, 6-11, 11-4 से हरा फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया. प्रतियोगिता में बृजेश दुबे तीसरे, सुनील कुमार चौथे, प्रदीप जायसवाल पांचवें, कुमार सौरभ छठे व अमित दास सातवें स्थान पर रहे.

इसे भी पढ़ें : वीकेंड लॉकडाउन के दौरान साकची में वाइन शॉप खोलकर बेची जा रही थी शराब, 5 दुकानें सील

इससे पहले आज खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में प्रणव प्रत्युष ने प्रदीप जायसवाल को रोमांचक मुकाबले में 8-11, 13-11, 11-6 से, बृजेश दुबे ने अमित दास को सीधे सेट में 11-4, 11-9 व अंकुर सिन्हा ने कुमार सौरभ को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 12-10, 5-11 व 11-7 से पराजित किया. सुनील कुमार को बैजनाथ के खिलाफ वॉक ओवर मिला.
प्रतियोगिता के बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्रा व क्लब के सचिव अखिलेश सिंह ने पुरस्कार वितरण किया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों उत्साहवर्धन के लिए सत्यप्रकाश पाठक, राजेश तिवारी, मुकेश रंजन, जयशंकर, पिंटू दुबे, दिनेश शुक्ल, शानू झा समेत क्लब व कई खिलाड़ियों के परिजन भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : US ऱाष्ट्रपति बाइडेन की चेतावनी, 36 घंटे में KABUL AIRPORT पर हो सकता है आतंकी हमला

Related Articles

Back to top button