
- कोरोना संकट के दौरान राज्य में एकमात्र विशेषज्ञ संस्थान है रिम्स, प्रमुख अधिकारी हैं निदेशक
- इस समय में रिम्स निदेशक को विरमित किये जाने से जनता के बीच जायेगा गलत संदेश
Ranchi : रिम्स निदेशक डीके सिंह का चयन भटिंडा स्थित एम्स के लिए किया गया. विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार से कोरोना संकट के दौरान उनका योगदान राज्य में ही तय करने की मांग की है. बयान जारी करते हुए सरयू राय ने कहा कि जानकारी मिली कि निदेशक का चयन एम्स भटिंडा के लिए किया गया है. जिसके बाद राज्य सरकार उन्हें पदमुक्त करना चाहती है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल तक के लिए निदेशक को रिम्स में रोकना चाहिए.
विधायक ने कहा कि कोरोना संकट के बाद ही उनका योगदान एम्स भटिंडा में सुनिश्चित कराया जाये. उन्होंने राज्य सरकार को डीके सिंह को इसकी अनुमति देने की मांग की. कोरोना जैसी मुसीबत के समय राज्य में डॉक्टरों की अधिक जरूरत है.
कोरोना चिकित्सा के लिए राज्य में एकमात्र विशेषज्ञ संस्थान रिम्स है. ऐसे में रिम्स में प्रमुख प्रशासनिक पद पर बैठे चिकित्सक को ऐसी स्थिति में राज्य में महत्व की जिम्मेदारी से विरमित होकर बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें – यह सच है कि WHO ने दुनिया को गलत जानकारी दी, Corona मामले में संदिग्ध है गतिविधि, पर क्या उसे धमकाने से किसी को फायदा होगा!
नहीं छोड़ना चाहते पद निदेशक, मंत्रालय से बात करें सरकार
उन्होंने कहा की रिम्स निदेशक ने अपने स्तर से स्वास्थ्य मंत्रालय को इस आशय पर निवेदन भेजा है. जिसमें जिक्र है कि वे कोरोना संकट के दौरान रिम्स छोड़ना नहीं चाहते हैं. इसलिए भटिंडा एम्स में उनके योगदान की तिथि बढ़ायी जाये और कोरोना संकट के समय तक रिम्स, रांची में रहने की अनुमति उन्हें दी जाये.
राय ने कहा की अगर यह सही है तो राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री या स्वास्थ्य सचिव को इस बारे में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से सीधे बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें – रांची मेयर आशा लकड़ा न्यूज विंग के संवाददाता को खबर हटाने की दे रहीं धमकी, 24 घंटे में किया छह बार फोन
लोगों में जायेगा गलत संदेश
रिम्स निदेशक को इस समय निदेशक को विरमित किये जाने से जनता के बीच गलत संदेश जायेगा. राय ने कहा की जनता समझेगी कि राज्य सरकार कोरोना से लड़ने के प्रति गम्भीर नहीं है. यदि आपके स्तर से इस संबंध में निर्णय हो गया हो, तब भी उसे रोककर पुनर्विचार करना चाहिए. वैसे भी रिम्स निदेशक की सेवा अवधि अभी शेष है.
इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus का बढ़ता कहरः राजस्थान में तीन और मौतें- 118 नये केस, बिहार में संक्रमितों की संख्या 409 हुई




