
Ranchi: 12वीं झारखण्ड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप -2022 का आयोजन 5 अगस्त से 7 अगस्त तक टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज, होटवार (रांची) में होगा. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. झारखण्ड स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव उत्तमचंद ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बताया कि झारखण्ड स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों के करीब 450 शूटर भाग लेंगे. इसमें करीब 60 तरह की अलग अलग स्पर्धा होगी.
इसे भी पढे़ं:सैन्य अभ्यास के बहाने चीन ने ताइवान के समुद्री तट पर दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, बढ़ा तनाव
इनमें 12 साल की उम्र से लेकर 60 साल से अधिक उम्र की लोग अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकते हैं. इसमें लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग अलग प्रतिस्पर्धाएं हैं. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को खेल मंत्री हफीज़ूल हसन करेंगे.
जबकि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी अजय कुमार सिंह और अन्य भी रहेंगे. इस प्रतियोगिता में उत्तीर्ण प्रतिभागी जोनल प्रतियोगिता के अलावा जीवी मावलंकर एवं नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे. प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 7 अगस्त को आयोजित होगा. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.
इसे भी पढे़ं:ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव और बच्चू यादव




