DhanbadJharkhand

धनबाद रेल प्रशासन और नगर निगम की उदासीनता, जलजमाव से सड़क बना तालाब

Dhanbad : रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर को आम जनता के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से धनबाद रेल मंडल ने बैंक मोड़ से पुराना बाजार होते हुए स्टेशन परिसर में पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण कराया.

जिसमें लोगों की सुविधा के लिए अंडर पास सड़क का भी निर्माण चल रहा है. लेकिन इन सब के बावजूद बैंक मोड़ से दक्षिणी छोर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला सड़क इन दिनों बारिश के मौसम में तालाब बन गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क तो बन गया है, लेकिन साफ-सफाई के अभाव में आसपास की नालियां जाम रहती है. थोड़ी सी बारिश होने के बाद ही सड़क पर जलजमाव हो जाता है.

इसे भी पढ़ें : सीआइडी के एडीजी अनिल पालटा के तबादले पर हाइकोर्ट नाराज, सरकार से मांगा जवाब

जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सवाल है कि रेल प्रशासन इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है.

रेल प्रबंधन को अविलंब मामले में संज्ञान लेते हुए नवनिर्मित सड़क के दोनों तरफ कचरे और नालियों को नियमित तौर पर साफ कराने की जरूरत है.

वहीं नगर निगम का भी हाल वही है. नाली की साफ-सफाई के लिए नगर निगम के पास सारे संसाधन हैं. करोड़ों रुपये साफ-सफाई में खर्च किये जाते हैं. लेकिन फिर भी बारिश के मौसम में नाली का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है.

इसे भी पढ़ें : एलआईसी अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

Related Articles

Back to top button