1st LeadJharkhandRamgarh

बिना FIR कोयला लदे 7 ट्रकों को छोड़ने के मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू

Ramgarh : कुज्जु पुलिस द्वारा 7 ट्रकों को बिना FIR छोड़ने के मामले ने तुल पकड़ लिया है. बीते दिन रामगढ़ विधायक ममता देवी की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर इस मामले पर रामगढ़ पुलिस द्वारा बिना कार्यवाही के केस को रफा-दफा करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद रविवार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है.

दरअसल यह पूरा मामला जिला के कुज्जू ओपी क्षेत्र में 29 जून का है. जहां रामगढ़ पुलिस ने कोयला लदे सात ट्रकों को छापेमारी कर पकड़ा, लेकिन पुलिस द्वारा बिना किसी कार्रवाई के सभी 7 ट्रकों को छोड़ दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार रांची के खलारी से ट्रकों में लोड कोयले को गोला के IPL पॉवर प्लांट ले जाया जाया जाना था. लेकिन सातों ट्रक रास्ता बदलकर श्रीराम पॉवर प्लांट कुज्जू में कोयला गिराने जा रहा थे. जिसे रामगढ़ पुलिस ने पकड़ा. लेकिन बाद में पुलिस ने सातों ट्रकों को बिना किसी FIR को ही छोड़ दिया. अब मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है.

 

कोयला चोरी और तस्करी का है यह पूरा मामला : मामता सिंघ

 

विधायक ममता ने इस पूरे मामले को कोयला चोरी और तस्करी बताया है. जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर इस मामले पर कार्यवाही करने की बात कही, जिसके बाद विधायक ममता देवी को वरीय पदाधिकारियों से आश्वासन मिला कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है.

 

 

विधायक ममता ने कहा कि मुझे पूर्ण संदेह है कि जिले के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर IPL पॉवर प्लांट और श्रीराम पावर प्लांट काफी समय से कोयला की तस्करी में लगे हुए हैं. जिससे झारखंड सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है.

 

IPL और श्रीराम पावर प्लांट के DO की जांच होनी चाहिए

 

IPL और श्रीराम पावर प्लांट के कम से कम पांच वर्षो के DO आर्डर की जांच होनी चाहिए. ताकि कोयले की हेराफेरी का पता चल सके. यदि इनकी संलिप्ता है तो इनपर मुकदमे दर्ज हो और इनके सभी DO आर्डर रदद् हो.

 

इसे भी पढ़ें : सभी भारतीयों का डीएनए एक, धर्म चाहे कोई भी हो : मोहन भागवत

Related Articles

Back to top button