
Palamu : लॉकडाउन 4.0 में भी हर दिन बाहर के प्रदेशों में फंसे बड़ी संख्या में मजदूरों की घर वापसी हो रही है. गुजरात के भुज के बाद अब भरूच से श्रमिक स्पेशल ट्रेन डालटनगंज पहुंची.
इसके माध्यम से 1432 प्रवासी मजदूरों को लाया गया. सभी को उनके जिलावार बसों के माध्यम से भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः #RajHospital में 25 मई से सामान्य ओपीडी सेवा होगी बहाल, समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक
गुरुवार की शाम डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर झारखण्ड के 22 जिलों के 1432 श्रमिकों को लेकर गुजराज के भरूच स्पेशल ट्रेन (09475) पहुंची. श्रमिकों को लेकर स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी.
ट्रेन आने से पहले स्टेशन को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया था. श्रमिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग, खाने के पैकेट्स, पानी की बोतल देकर विदा किया गया.
इसे भी पढ़ेंः 6 माह तक न्याय योजना लागू कर गरीबों को 6000 प्रतिमाह दे मोदी सरकार- यूथ कांग्रेस
कहां के कितने मजदूर आये
पलामू के 274, गढ़वा के सबसे अधिक 738, बोकारो के 06, चतरा और हजारीबाग के 05-05, देवघर के 09, धनबाद के 07, पूर्वी सिंहभूम के 17, गिरिडीह, गुमला और लोहरदगा के 2-2, गोड्डा के 59, खूंटी के 29, कोडरमा के 04, लातेहार के 134, पाकुड़ के 03, रामगढ़ के 10, रांची के 12, साहेबगंज के 74, सरायकेला के 18, सिमडेगा के 21 और सबसे कम पश्चिमी सिंहभूम के 01 मजदूर शामिल हैं.
राशन देकर होम क्वारेंटाइन में भेजे गये
स्टेशन से सभी श्रमिकों को चियांकी स्थित सहायता केंद्र में लाया गया. यहां सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ, सतर्क व सुरक्षित रहने का भी निर्देश दिया गया. श्रमिकों के बीच राशन का भी वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ेंः #Palamu: नदी में नहाने गये उपमुखिया की डूबने से मौत, शव लेकर इलाज कराते रहे परिजन




