HEALTHJharkhandRanchi

#RajHospital में 25 मई से सामान्य ओपीडी सेवा होगी बहाल, समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक

Ranchi : कोरोनावायरस महामारी के बाद रांची के राज अस्पताल ने अपनी ओपीडी सेवा बहाल करने का निर्णय लिया है. 25 मई से ओपीडी सेवा चालू कर दी जायेगी. मरीज इसका लाभ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ले सकेंगे.

राज अस्पताल में पहले ओपीडी सेवा 11:00 बजे से 2:00 तक ही दी जा रही थी. अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे बहाल रहेगी.

इसे भी पढ़ें – #बोले_झारखंड: किसी ने कहा odd/even के तहत खुलें दुकानें, तो किसी ने की सोशल डिस्टेंसिंग की वकालत

राज अस्पताल ओपीडी चलाने में भारत सरकार और आइएमए की गाइडलाइन का पालन कर रहा है. इसमें सभी मरीजों को मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना व उपकरणों को सैनिटाइज करना शामिल है.

ओपीडी सेवा लेने के लिए मरीजों को एक दिन पहले 9204055661 या 9263630500 पर संपर्क कर समय लेना होगा. इसके अलावा इन्हीं नंबरों पर 10:00 से 5:00 के बीच टेली कॉन्फ्रेंसिंग की भी सुविधा दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें – जानें किन जगहों पर 22 मई से शुरु होगी रेल टिकटों की ऑफलाइन बुकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button