
Dhanbad : सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो ने ट्रासफार्मर के उद्घाटन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं. इस बाबत इंद्रजीत महतो की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
लोग सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामला सिंदरी विधानसभा की मरीचो पंचायत के वनतोड़ गांव का है. इस गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अंधेरा था.
इसकी शिकायत लोगों ने विधायक इंद्रजीत महतो से की थी. विधायक ने बिना देर किये गांव में ट्रांसफार्मर लगवा दिया और अपने समर्थकों के साथ उसका उद्घाटन करने गांव पहुंच गये.
ट्रासफार्मर के उद्घाटन के दौरान विधायक के समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ायीं.
इसे भी पढ़ें – #बोले_झारखंड: किसी ने कहा odd/even के तहत खुलें दुकानें, तो किसी ने की सोशल डिस्टेंसिंग की वकालत
कार्यक्रम में भाजपा के कई लोग थे शामिल
बताया जाता है कि विधायक के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई लोग मौजूद थे.
इनमें किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतलाल प्रमाणिक, गुड्डू चौधरी ,रामेश्वर महतो, राजकिशोर महतो ,संतोष महतो, रंजीत महतो, अशोक महतो, अयोध्या प्रसाद महतो एवं अन्य लोग मौजूद थे.
कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की बिल्कुल ही परवाह नहीं की गयी. इसलिए कार्यक्रम के इस बाबत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और लोग इस पर सवाल उठाने लगे.
इसे भी पढ़ें – एसीबी की जांच में बलियापुर बीईओ जया कुमारी के घर से मिले एक लाख आठ हजार रुपये, भेजी गयीं जेल
सबके लिए बराबर है कानून, होगी कार्रवाई : एसडीएम
इस मामले में संज्ञान में लेते हुए धनबाद एसडीएम राज महेश्वरम ने कहा कि बरवड्डा थाना प्रभारी और बलियापुर अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इस मामले की जांच कर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज करें.
एसडीएम ने यह भी कहा कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कोई भी करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. चाहे वह कोई भी हो. कानून सब के लिए बराबर है.
इसे भी पढ़ें – अच्छी खबर : स्टेट टिशू एंड ऑर्गन ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन की होगी स्थापना, नहीं लगाने होंगे मरीजों को कार्यालयों के चक्कर




