Crime NewsGarhwaJharkhand

गढ़वा: छात्रा के गर्भवती होने के मामले की शिक्षा मंत्री ने की जांच, कहा- नहीं बख्शे जायेंगे दोषी

Palamu/Garhwa : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में आवासीय विद्यालय की लगातार जांच की जा रही है. दो दिन पहले राज्य के पीएचइडी मंत्री द्वारा जांच किये जाने के बाद शुक्रवार देर शाम राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जांच के लिए पहुंचे.

कांडी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली नवम वर्ग की छात्रा इस बार गर्भवती हुई है. जानकारी के अनुसार लड़की 5 माह की गर्भवती है. मामले का खुलासा होने के बाद से स्कूल की वॉर्डन भी छुट्टी पर चली गयी है.

इससे पहले मझिआंव में स्थित आवासीय विद्यालय की आठवी की छात्रा प्रेग्नेंट हो गयी थी. लगातार एक ही तरह के दो मामले सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लिया है.

इसे भी पढ़ें- #Budget2020: वित्त मंत्री के लाल बहीखाते पर देश की नजर, आज 11 बजे पेश होगा बजट

प्रभार लेने के बाद जांच के लिए पहुंचे मंत्री

प्रभार लेने के तुरंत बाद झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कांडी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में जांच के लिए पहुंचे. मंत्री ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाये जायेंगे वे सजा के लिए तैयार रहें. चाहे वे कितना भी बड़ा रसुख वाला व्यक्ति हो वे नहीं बख्से जायेंगे.

मंत्री ने विद्यालय के हर कमरे में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है. डीईओ को कहा कि सीसीटीवी लगने से छात्रा व शिक्षिका पर नजर रखी जा सकती है. साथ-साथ घर बैठे अभिभावक मोबाइल से बच्ची पर नजर रख सकते हैं. वहीं शिक्षा मंत्री ने स्कूल की पढ़ाई से संबंधित जानकारी भी ली.

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus: वुहान से 324 भारतीयों को लेकर लौटा AirIndia का विशेष विमान, मानसेर स्थित केंद्र में रहेंगे सभी

गांव के ही युवक पर शक

विभिन्न अधिकारियों द्वारा जांच में प्रथम दृष्टयालड़की के ही गांव के एक युवक पर शक की सूई घूम रही है.

दशहरा के छुट्टी में जब लड़की घर गयी थी, उसी समय अपने गांव के एक लड़के से मिलने की बात बतायी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button