JamshedpurJharkhand

टाटा मोटर्स और यूनियन के बीच हुआ बोनस समझौता, जानें कितना मिलेगा बोनस…

Jamshedpur : जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कंपनी का बोनस समझौता शनिवार को यूनियन और कंपनी के बीच संपन्न हो गया. इस बार तक़रीबन 11 प्रतिशत बोनस एवं कुल 450 स्थायीकरण पर समझौता हुआ. बता दें कि इस बार 250 कर्मियों को स्थायी किया जाना था, लेकिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रयास से इसमें 100 कर्मियों की बढ़ोतरी की गई. साथ ही टीएमएसटी एवं डायरेक्ट अप्रेन्टिस कोटे से भी 100 कर्मियों को स्थायी किया गया.  इस पर यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री का जोरदार स्वागत तमाम कर्मचारियों ने किया. यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया हर बार बोनस के वक्त यूनियन का फोकस स्थायीकरण पर ज्यादा रहता है. स्थायी रोजगार कर्मचारियों को प्रदान करना ही यूनियन का पहला उद्देश्य है और इसी के निमित्त हर वर्ष अधिक से अधिक स्थायीकरण हो सके इसको लेकर यूनियन सतत प्रयास करती है, और इस बार भी यही किया गया है.

Related Articles

Back to top button