GumlaJharkhandNEWS

गुमला डीसी ने जिले के बीडीओ और सीओ को अग्निवीर वायु योजना अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का दिया टास्क

Ranchi: अग्निवीर वायु में अधिक से अधिक युवाओं को फायदा हो इसके लिये गुमला डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने को कहा है. उपायुक्त ने अधिक से अधिक युवाओं को इस अवसर का फायदा उठाने की अपील की. जिला प्रशासन इसको लेकर गंभीर है और जागरूकता के अलावा परीक्षा की तैयारियों के लिए भी किसी भी तरह के सहयोग के लिए तैयार है. इसको लेकर प्रतिदिन पंचायतों में कैंप आयोजित करवाए जाएंगे. शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन करवाया जायेगा. इस कार्य के लिये रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, सखी मंडल, मनरेगा और 15 वित्त आयोग के जेई, बीपीओ, भीएलडब्लू, सेविका, सहिया, जलमित्र से भी सहयोग लिया जायेगा.

इनलोगों को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा गया है. डीसी ने कहा कि युवा वायु सेना एक सम्मान जनक नौकरी उपलब्ध करा रही है. इसलिए युवक युवती अधिक से अधिक संख्या में आगे बढकर इसमें शामिल हों. इस बार पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी भर्ती अभियान चलेगा.

 

23 नवम्बर तक होगा पंजीकरण

अग्निवीर योजना से वायुसेना में भर्ती होने के लिये 7 नवम्बर से 23 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है. भर्ती के लिए वेबसाइट https : agnipathvayu.cdac.in  और Indianarforce.nic.in पंजीकरण और अन्य जानकारी दिये गये है. जिन युवाओं का चयन होगा. उन्हें प्रति माह 30 हजार रुपए वेतन प्राप्त होंगे. 4 वर्ष पूरे होने तक में उनका वेतन 40 हजार रुपए कर दिए जाएंगे. 4 वर्ष के पूर्ण होने के पश्चात चयनित युवाओं को आगे भू वायु सेना में काम करने का अवसर मिलेगा या फिर 11 लाख रुपए उनके आगे के भविष्य के लिए दिए जाएंगे, जिससे युवा अपनी आगे की पढ़ाई अथवा स्वरोजगार कर सकते हैं. साथ युवाओं को 4 वर्ष पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जिसके तहत उन्हें अन्य किसी भी सरकारी जॉब के लिए भर्ती हेतु प्राथमिकता दी जाएगी. 4 वर्ष युवाओं को सैनिक की ट्रेनिंग दी जाएगी जो उनके आने वाले भविष्य निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेगा.

Related Articles

Back to top button