
Jamshedpur : जमशेदपुर की सीतारामडेरा पुलिस ने 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सुजल राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे शुक्रवार शाम तब गिरफ्तार किया जब वह बर्निंग घाट के पास ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजल इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. इसके बाद टीम का गठन किया गया. पुलिस को देख सुजल भागने लगा पर पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. सुजल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें : SARAIKELA : क्राइम कंट्रोल और अवैध धंधे पर नकेल कसने को लेकर एसपी हुए सख्त, कहा-लापरवाही बरतने पर नपेंगे पदाधिकारी




