
Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है. बताया जा रहा है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है . शव के कनपटी और पेट पर गोली के निशान मिले हैं.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से एक कारतूस, कार की चाबी और गांजे की पुड़िया भी बरामद हुई है. साथ ही, घटनास्थल से दो खोखा भी मिले हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.




