
Ranchi: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले तीन मैचों के दिव्यांगजन T20 क्रिकेट सीरीज हेतु भारतीय टीम की घोषणा आज कर दी गई. टीम में झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो राज्य के लिए गौरव की बात है. झारखंड डिसएबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा के मुताबिक जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, वे हैं- मुकेश कंचन , निशांत कुमार उपाध्याय, विजय महतो, शौकत अली (ये पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं) जबकि वागीश त्रिपाठी और विशाल नायक को पहली बार मौका मिला है. विदित हो कि भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों का T20 सीरीज रांची के मेकॉन स्टेडियम में 20, 21 और 22 सितंबर के बीच खेला जाना था. पर बांग्लादेश की टीम को समय से वीजा नहीं मिलने के कारण 1 सप्ताह के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह सीरीज 27,28 और 29 सितंबर को मेकॉन स्टेडियम, रांची में खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें: अंकित सर्राफ की निर्मम हत्या से वस्त्र व्यवसायियों में भारी आक्रोश, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग




