
Deoghar: शनिवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्थानीय जेआरजी बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक अरूण कुमार ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. साथ ही सभी उपस्थित बैंक कर्मी एवं मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गई. क्षेत्रीय प्रबंधक अरूण कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 2019 में की गई थी. यह पहले वनांचल ग्रामीण बैंक के नाम से जाना जाता था. 1 अप्रैल 2019 में वनांचल ग्रामीण बैंक और झारखंड ग्रामीण बैंकों का विलय कर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की स्थापना की गई. विगत 5 वर्षों से हर साल झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अपनी स्थापना दिवस मनाता आ रहा है. वर्तमान में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की स्थिति काफी अच्छी है. हर क्षेत्र में चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र अपने ग्राहकों से अच्छे संबंध बनाकर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा हैं.
इसे भी पढ़ें: Deoghar: सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 लोगों का ड्राइविंग लाईसेंस निलंबित

इस मौके पर बैंक के सेवानिवृत्त स्टाफ को आमंत्रित किया गया। साथ ही बैंक के विभिन्न उत्पाद जैसे सुरक्षा बीमा, दुर्घटना बीमा, अटल पेंशन योजना, दिशा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा, गृह निर्माण ॠण, गोल्ड लोन, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय में संतोष झा, कुंदन मिश्रा, अमन कुमार जोशी, राकेश कुमार झा, पम्मी कुमारी, संजीव ठाकुर, आलोक कुमार, अतुल आनंद, नीरज कुमार, आनंद गुप्ता, कुमुद कुमार, ब्रजकिशोर, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।




