
Hazaribag : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्हाबाद जंगल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की है. थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया ने बताया कि गुप्त सूचना पर कल्हाबाद गांव के जंगल मे अवैध अंग्रेजी शराब निर्माण की जानकारी मिली थी. पुलिस टीम ने छापेमारी की. निर्माण में संलिप्त व्यक्ति अंधेरा और जंगल का लाभ उठाकर भाग निकला.
मौके पर पांच सौ लीटर का सिंटेक्स जिसमें लगभग 20 लीटर शराब है, गैलन में लगभग 35 लीटर कच्चा स्प्रिट मिला है. पुलिस लोगो से इस बारे में पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें : रांची के विनोद कुमार ने जीते कितने लाख रुपये, जानने के लिए आज रात 9 बजे देखें KBC
पशुओं लदे दो पिकअप वाहन पकड़े
इधर बरही थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धोबियाडीह पास पशुओं से लदे दो पिकअप वैन न- बीआर 56 जी 2016 व बीआर 01 जीजे 3375 को पकड़ा. वैन के चालक शिव कुमार यादव एवं पिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया.
दोनों पिकअप में कुल 9 गाय एवं भैंस एवं उसके 9 बच्चे लोड थे. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत कांड अंकित किया गया. दोनों चालक को जमानतीय धारा होने के कारण जमानत नामा लिखवा कर मुक्त किया गया.
इसे भी पढ़ें : रांची में सीएम काफिले की पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला, ट्रैफिक इंस्पेक्टर घायल, देखें वीडियो




