
Ranchi: कडरू निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर विनोद कुमार आज 4 जनवरी को प्रसारित होनेवाले कौन बनेगा करोड़पति के शो पर दिखेंगे.
चैनल सोनी लिव में प्रसारित होनेवाले इस कार्यक्रम के प्रोमो में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे जो सवाल पूछते दिख रहे हैं, वह 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए है. विनोद कुमार ने शो में कितनी रकम जीती है यह आज लोगों को पता चलेगा.
इसे भी पढ़ें : रांची में सीएम काफिले की पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला, ट्रैफिक इंस्पेक्टर घायल, देखें वीडियो
डिफेंस एकेडमी चलाते हैं विनोद
विनोद कुमार रांची में डिफेंस एकेडमी नाम का कोचिंग संस्थान चलाते हैं. इसमें वे सेना में करियर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गाइड करते हैं. इससे पहले विनोद कुमार ने NewWing को बताया था कि वे लंबे वक्त से केबीसी में जाने को प्रयासरत थे.
उनका सपना था कि वे सदी के महानायक से रू-ब-रू हों. उन्होंने कहा कि ये पूरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बन गया. विनोद कुमार ने कहा कि अमिताभ बच्चन के अंदर कई ऐसी चीजें हैं, जो उन्हें असाधारण और सबसे अलग बनाती हैं. वे कितने अनूठे हैं, यह उनसे मिलने के बाद पता चलता है.

इसे भी पढ़ें : रंजीत हत्याकांड : रोती-बिलखती थाना पहुंची मां, मांगा इंसाफ, पुलिस ने दिया सिर्फ आश्वासन




