
Dhanbad : बीसीसीएल एरिया 12 दहीबाड़ी परियोजना में मंगलवार को मासस द्वारा मूलभूत अधिकारों की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया गया है. पूर्व मुखिया शीला मुर्मू ने बताया कि जामदेही पंचायत में लगातार पानी की समस्या बढ़ती ही जा रही है. जिसको लेकर यहां का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन से 183 विस्थापितों को जमीन और मुआवजा देने की मांग की है.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को प्रबंधन पूरा नहीं करेगा ट्रांसपोर्ट को ठप रखा जाएगा. मौके पर पूर्व मुखिया शिला मुर्मू, गौर धीवर, मिलन शर्मा, सुभाष मोदी, विक्की रंजन, लखी मरांडी सहित दर्जनों मासस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें :TMC प्रत्याशी सुजाता ने BJP पर लगाया हमले का आरोप, दीदी बोलीं, ”डराने-धमकाने के हथकंडों” से नहीं घबराएंगी




