
New Delhi: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का एलान करते हुए बताया कि 12 नवंबर को एक चरण में ही सभी 68 सीटों में मतदान होगा जबकि 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म होगा.
इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid controversy : वाराणसी कोर्ट का फैसला- नहीं होगी ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग
17 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना
चुनाव आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी जबकि 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. 27 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 29 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी. 10 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी. आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने हाल ही में चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल का दौरा किया था. इसी के बाद से माना जा रहा था कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है.2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 44 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 20 एमएलए हैं.




