NEWS

महान क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी की गयी

महान क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी की गयी

NewDelhi : खबर है कि भारत के सुपर स्टार क्रिकेटर कपिल देव को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद कपिल देव को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एंजियोप्लास्टी हुई है.फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार देर रात एक बजे भर्ती कराया गया

अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार कपिल देव फिलहाल आईसीयू में हैं. वे डॉ अतुल माथुर और उनकी टीम की निगरानी में हैं. कपिल की हालत स्थिर है कहा गया कि उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी.

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार महान क्रिकेटरों में शुमार कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के ओखला में फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार देर रात एक बजे भर्ती कराया गया था. बाद में उनकी इमर्जेंसी एंजियोप्लास्टी की गयी.

1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था.

भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव की गिनती विश्व के दिग्गज ऑलराउंडरों में की जाती है. भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था.

131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले

कपिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले. उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं. वनडे इंटरनैशनल करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था.

 

 

Related Articles

Back to top button