JharkhandLead NewsRanchi

रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव: 16 पदों के लिए 74 उम्मीदवार मैदान में, फाइनल लिस्ट जारी

Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) के 16 पदों जिनमे सात पदधारियों एवं नौ कार्यकारिणी समिति के सदस्य शामिल हैं उनके लिए चुनाव 20 जनवरी को होना है. चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि को किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया. अब फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है. उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट के तहत पदधारी के लिए 33 उम्मीदवार और कार्यकारिणी समिति के सदस्य के लिए 41 उम्मीदवार यानी आरडीबीए के 16 पदों के लिए कुल 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. इनके भाग्य का फैसला 2151 मतदाता करेंगे.

पदधिकारी पद के लिए दावेदार

अध्यक्ष के एक पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में है इनमें एके मित्रा, एसपी अग्रवाल, रश्मि कात्यायन एवं सुधीर कुमार सिन्हा शामिल हैं.

उपाध्यक्ष के एक  पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में है इनमें बीके राय, अनूप कुमार लाल, मुमताज अहमद खान,  रंजीत महतो व सतीश कुमार वर्मा शामिल हैं.

महासचिव के एक पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें संजय कुमार विद्रोही, अनिल कुमार कंठ, आशीर्वाद बेदिया एवं प्रदीप सरकार शामिल हैं.

संयुक्त सचिव (प्रशासन) के एक पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में है जिनमें, पवन रंजन खत्री, अभिषेक कुमार भारती, सुनील पांडेय, अजित कुमार सिंह, दर्पणा तमांग, कुमुद रंजन प्रसाद व काफिऊर रहमान शामिल हैं.

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के एक पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है, इनमें रतीश रोशन उपाध्याय, प्रदीप कुमार चौरसिया, जगदीश चंद्र पांडेय, अभय मिंज एवं  बिनोद कुमार सिंह शामिल हैं.

कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है इनमें अमर कुमार, प्रीतांशु कुमार सिंह एवं मुकेश कुमार केशरी शामिल हैं.

सहायक कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है. जिनमे अमरेंद्र नाथ तिवारी, दीनदयाल सिंह ,संजय कुमार तिवारी, सत्यम कुमार, सुरोजित कुमार राय शामिल हैं. इसके अलावे कार्यकारिणी समिति के सदस्य के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

Related Articles

Back to top button